चोपन । प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को स्थानीय ब्लाक सभागार में शुक्रवार को स्वीकृत पत्र का वितरित किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गोड़ तथा ब्लाक प्रमुख बबली ने 95 पात्रों को प्रमाण पत्र दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 44 हजार रुपये भेजने का कार्य शुरू हो गया है। जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में रुपये भेज दिए गए हैं, उन्हें अब स्वीकृत पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि अगर किसी अपात्र को लाभ दिया गया तो मुकदमा भी दर्ज होगा और रिकवरी होगी। ब्लाक प्रमुख बबली ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण एवं अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें वर्ष 2022 तक सभी पात्र गरीब परिवारों को योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने कहा की गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध होने पर उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आएगा। खंड विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि आवासीय योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में 1.30 लाख रुपये मिलेंगे। 95 दिन की मजदूरी भी दी जाएगी। उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। शौचालय निर्माण भी कराया जाएगा। इस मौके पर राजेश अग्रहरी, शिव नारायण गुप्ता, आमिल बेग, पंकज सिंह ओमप्रकाश गुप्ता आदि रहे।