फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण के तीन अधिकारी लखनऊ संबद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सोनभद्र के वैज्ञानिक अधिकारी (क्षेत्रीय अधिकारी) एसबी फ्रेंकलिन समेत तीन अधिकारियों को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आशीष तिवारी व मुख्य पर्यावरण अधिकारी (प्रशासन) की ओर से जारी आदेश में फ्रेंकलिन के साथ ही सहायक पर्यावरण अभियंता आदित्य नारायण सिंह व वैज्ञानिक सहायक भालेेंद्र कुमार श्रीवास्तव को भी लखनऊ संबद्ध किया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के पर्यावरण अभियंता आनंद कुमार आनंद को फ्रेंकलिन की जगह कामकाज के लिए अतिरिक्त रूप से अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें