फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को से सेवानिवृत्त हुए 22 कर्मचारियों का विदाई समारोह बुधवार को हुआ। इसमें कर्मचारियों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। स्मृति चिह्न दिया गया। उन्हें भविष्य में धन निवेश और बेहतर जिंदगी के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि रिडक्शन प्लांट के महाप्रबंधक पियूष मिश्रा व उप महाप्रबंधक, कर्मचारी संबंध अजीत तिवारी ने कर्मचारियों का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिह्न दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने आपको किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे। अजय जायसवाल ने सेवानिवृत्त श्रमिकों को क्लियरेंस से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारी अमरपाल सिंह, राजेश सिंह इंदोलिया, अनूप चंद्रा, एसके अनवर, चंद्रमौली पाठक, एससी त्रिपाठी, सुफ़ियान सिद्दिकी, ज्ञानधर पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, राजनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे। संचालन आरपी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें