फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानी के बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लायंस क्लब में मंगलवार को भाजपा की ओर से लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इसमें सेनानियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सेनानियों को सम्मानित करते हुए वह स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सेनानी वह स्तम्भ है जिससे लोकतंत्र जिंदा है। नरेंद्र नीरव, योगेंद्र शुक्ला, शिवशंकर, अवध बिहारी चौबे, रामश्रृंगार पासवान, तीरथराज स्वयं जेलों में बंद थे उस समय के पीड़ा एवं कष्ट को अनुभवों को सांझा किया। कहा कि सभी दल इस लिये जिंदा है कि लोकतंत्र जिंदा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए लाखों लोगो ने बलिदान दिया है।
इस दौरान लोकतंत्र सेनानी के रूप में परशुराम, हरिशंकर तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, रुस्तम सिंह, धनुकी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उदय नाथ मौर्य ने जबकि संचालन संयोजक ओम प्रकाश दूबे ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान चुर्क चेयरमैन गीता देवी, गोविंद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, जिलामंत्री आशुतोष चतुर्वेदी, अजय मिश्र सुनील सिंहख् राजेश मिश्र, राजेश अग्रहरि, नार सिंह पटेल, संतोष शुक्ला, कमलेश कमल प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें