ओबरा। हिंदू युवा वाहिनी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। जिला महामंत्री अरविंद सोनी ने कहा कि वार्ता के दौरान जनपद के खोड़वा पहाड़ स्थित बाबा मत्स्येंद्र नाथ पूजन स्थल के जीर्णोंद्धार संबंधित बिंदुओं को रखा गया। पूजन स्थल तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कराए जाने, समुचित जल और विद्युत व्यवस्था कराने, राजकीय वाहन सेवा उपलब्ध कराने, मंदिर का सुंदरीकरण कराने आदि की मांग की गई। मांगपत्र सौंपने में हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवलेश वर्मा, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर मंत्री शेषनाथ शर्मा शामिल रहे।