फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में कूप व हैंडपंपों ने छोड़ा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क । तेज धूप व उमस से चुर्क गांव में पेयजल किल्लत गहरा गई है। दो दर्जन से अधिक कूप व हैंडपंपों ने साथ छोड़ दिया है। गांव में पीने के पानी की समस्या बढने से लोग परेशान है। राबर्ट्सगंज ब्लाक के चुर्क गांव में बने 25 कूपों में पानी नहीं है। हैंडपंपों का वाटर लेबल खिसकने से दो दर्जन से बेकार पड़े है । प्रधान रामप्रवेश यादव ने बताया कि पीने के पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए चुर्क गांव में हर रोज तीन टैंकर से 12 बार पानी की सप्लाई की जा रही है। आठ हजार की जनसंख्या वाले इस ग्राम पंचायत में पेयजल की किल्लत लोग झेल रहे है। बतादें कि सरकारी योजनाओं में पोखरों, तालाबों पर ध्यान पूरा है लेकिन कूप को लोग भूल जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें