शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के आवासीय परिसर स्थित मैत्री सभागार में मंगलवार रात आयोजित काव्य संध्या में कवियों ीकी प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कवि अरूप योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से परोसी जा रही अफवाहों पर व्यंग करते हुए कहा कि यहां भी हवा वहां भी हवा, बचकर जाए कहां हवा ही हवा सुनाकर वाहवाही बटोरी।
शिवशंकर मिश्र सरस ने बघेली ने सामाजिक दायित्व पर प्रहार करते हुए आगीमां घीव डारित हैं और चुप रहित ह, सुनाया। अतुल उपाध्याय अंजान ने महिलाओं की दुर्दशा पर प्रहार किया और कहा कि सीता को जहां सुख मिला तुम उस धरती की नारी हो..। पावर प्रोजेक्ट के राजभाषा अनुभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (वीएसआर) मनोज सक्सेना ने किया। सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रेखा तिवारी का स्वागत अपर महाप्रबंधक जनसंपर्क (वीएसआर) स्निग्द्धा गोस्वामी एवं अपर महाप्रबंधक (वित्त) वीणा जैन ने पुष्पगुच्छ से किया। इस मौके पर अमलेश्वर चतुर्वेदी ने कवियों का स्वागत किया। इस दौरान कवि आरजी पांडेय, मैथिलीशरण शुक्ल, डा. शिवार्चन शुक्ल, रुतिवंत द्विवेदी, राज बहोर पाठक, योगेंद्र मिश्र अजय चतुर्वेदी कक्का व सुरेश गिरि प्रखर की प्रस्तुतियों को भी सराहा गया।