सोनभद्र। भाजपा के जिला कार्यालय पर गुुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार दिलाने के लिए टीम गठित की गई।
संयोजक मनीष अग्रहरी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति युवा होते है, इसलिए पार्टी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार दिया जाए। पांच मई को जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रत्येक ब्लॉक में जिला प्रशासन के सहयोग से अजीविका एंव कौशल विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 500 युवाओं का रोजगार एंव स्वरोजगार देने लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विकास खंड पर पर टीम नियुक्त कर दी गई है। जिला सह संयोजक प्रशान्त श्रीवास्तव ने कहा कि भाजयुमो की टीम अपने-अपने विकास खंड पर युवाओं का प्रतिभाग कराकर उन्हें राजेगार मुहैया कराएगी। अभिषेक विश्वकर्मा, सुदिप चौबे, दिशान्त द्विवेदी, रोक्की सिंह, गणेश जायसवाल, अजय मिश्र, बृजेश शास्त्री, धीरेन्द्र पाण्डेय, चन्द्रशेखर तिवारी, गौरव शुक्ला, अनुप मिश्र, सौरभ चौबे, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।