बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर में नकटू से कोडार टोले तक सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बुधवार को सड़क का सर्वे किया। टीम का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी जेपीएन तिवारी ने की।
ग्राम प्रधान सिरसोती ब्रह्मानंद ने बताया कि बीते दिनों विधायक हरिराम चेरो गांव के दौरे पर आए थे। नकटू से कोडार टोला तक पगडंडी वाली सड़क देख नाराजगी व्यक्त करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। विधायक के कहने पर सिरसोती प्रधान ने प्रभागीय वनाधिकारी से वार्ता की। नतीजा यह निकला कि बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी जरहा के निर्देशन में वन विभाग की एक टीम मौके पर पुहंच गई। टीम ने सर्वे करने के बाद सड़क की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। विधायक के इस पहल से ग्रामीणों में खुशी है।