घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रिश्तेदारों द्वारा ही एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने रविवार को घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि 21 अप्रैल की रात उनके तीन रिश्तेदार उसकी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। लड़की के पिता की तहरीर पर चन्दौली जिला के चकिया थाना क्षेत्र के पचपनिया गांव निवासी कंचन पुत्री महेन्द्र, महेन्द्र पुत्र अज्ञात और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।