सिंगरौली। तीन दिनी सिंगरौली महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में डीएम अनुराग चौधरी ने अधिकारियों को कई निर्देश जारी किए और कहा कि कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण व शानदार होना चाहिए।
पिछले सालों के मुताबिक इस साल भी 22 से 24 मई तक सिंगरौली महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन के तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम श्री चौधरी ने किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जैन भी मौजूद रहे। श्री चौधरी ने महोत्सव की तैयारियों की जिम्मेदारी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई। निर्देश दिया गया कि सौंपी गई जिम्मेदारियों को समस पर पूरा करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम को संम्पन्न कराने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नगर निगम के आयुक्त शिवेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर शिवपाल सिंह, एसडीएम श्री ऋतुराज, संयुक्त कलेक्टर श्री सीताराम प्रधान, एसडीएम विकास सिंह, राजेश शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी एसपी दुबे, लोकसेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित विभिन्न कंम्पनियों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।