फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। फ्लोराइड से प्रभावित चोपन ब्लॉक के नेरूइया डामर व पिपरखाड़ गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों का उपचार किया गया। किंग जार्ज मेडिकल विश्व विद्यालय लखनऊ के पब्लिक हेल्थ विभागाध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने रोगियों की जांच कर दवाएं दी। टीम ने फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का भी निरीक्षण किया। सुबह से ही शिविर में उपचार कराने के लिए रोगियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। चिकित्सकों ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल, ताजा भोजन करने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। कहा कि दिन में जब भी घर से निकले तो सिर व शरीर ढक कर निकले। घरो व आसपास साफ-सफाई रखे। क्योंकि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारी होती है। रोगियों का उपचार करने के बाद मेडिकल विश्व विद्यालय लखनऊ के पब्लिक हेल्थ विभागाध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता टीम के साथफ्लोराइड रिमूवल प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शिविर में करीब दो सौ रोगियों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पड़रक्ष में शिविर लगाकर रोगियों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें