ओबरा। नगर में रविवार को चोपन रोड स्थित गुरुद्वारे में वैशाखी पर्व पारंपरिक हषोज़्ल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह को याद किया गया। गुरुद्वारे में विशेष दीवान, कीर्तन दरबार, गुरुवाणी पाठ व लंगर का आयोजन हुआ। जम्मू से आए हरविंदर सिंह ने बताया कि साल 1699 में वैशाखी पर्व पर गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसका मुख्य उदेश्य मुगलों के अत्याचार से लोगों को मुक्ति दिलाना था। रविवार को गुरुद्वारे में सुबह सात बजे से देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किए गये और श्रद्धालुओं को लंगर छकाया गया। इस दौरान ओबरा सहित चोपन और डाला की संगत ने विभिन्न आयोजनों में शिरकत की। अन्य समुदायों के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लंगर छका। इस मौके पर सुलक्खन सिंह, जसविंदर सिंह, एसपी तनेजा, स्वर्ण कौर, दलवीर सिंह, हसनप्रीत सिंह, अशज़्दीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरुतेज सिंह, सुरजीत सिंह, तरनजीत सिंह, गुरुदीप सिंह आदि मौजूद रहे।