फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के अनशन को विद्यार्थी परिषद ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में एम.काम की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का क्रमिक अनशन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन का समर्थन किया है।अनशन पर छात्र नेता अभिषेक अग्रहरि, आदित्य, सौरभ चतुर्वेदी, रौशन कुमार चंद्रवंशी, प्रेम सागर, राजेश चौधरी बैठे।
विज्ञापन

अनशनकारियों का माल्यार्पण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर संयोजक अभिषेक सोनी ने किया। छात्र संघ के पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह ने कहा की महाविद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के मांगों की अनदेखी कर रहा है। अनशन चार दिन से चल रहा है लेकिन अब तक कोई भी अफसर छात्रों की समस्याओं को जानने के लिए मौके पर नहीं आया। छात्रों की मांग को पूरा नही किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। अभाविप नगर संयोजक अभिषेक सोनी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पूर्ण रूप से इस आंदोलन मे छात्रों के साथ है।
अनशन स्थल पर छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, रितेश जायसवाल, अनंत पाठक, प्रमेंद्र यादव, दिनेश राज, शुभम पटेल, दिनेश चंद पटेल, नसीरूदीन, दीपक केशरी, मनमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें