रेलवे स्टेशन के पास बेटर मिलेनियम एकेडमी कान्वेंट स्कूल का शुभारंभ रविवार की शाम भाऊराव देवरस पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने किया। उन्होंने मां सरवस्ती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। कहा कि शिक्षा के स्तर को और सुदृढ़ करने के लिए और आज के डिजिटल युग में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा अनिवार्यता हो गयी है। आधुनिकता के दौर में अंग्रेजी की शिक्षा के बगैर शिक्षा अधूरी सी लगती है। हर क्षेत्र में अंग्रेजी की आवश्यकता पड़ती है। विशिष्ट अतिथि हिंदी विभाग के रीडर डॉ. रामजीत यादव ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को लेकर सजग रहते हैं। यहां डॉ. लवकुश प्रजापति, सुंदरी देवी, रामपाल जौहरी, अमर सिंह, चमेली देवी, विनोद यादव, राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, रामप्रकाश सिन्हा, अशोक कुमार कुशवाहा, संजय श्रीवास्तव, वंदना श्रीवस्तव मौजूद रहीं।