फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना के मैटेरियल गेट पर बकाया मजदूरी को लेकर शनिवार को ठेका मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि छह माह से बकाया मजदूरी का भुगतान न होने से श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मजदूरी भुगतान के लिए जिलाधिकारी व परियोजना प्रबंधन का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। नवजवान सभा के अध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय ने कहा कि मजदूरी को लेकर श्रमिकों को संघर्ष करना पड़े, इसे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि अपने मेहनत के पैसे के लिए दर-दर की ठोकर खाना पड़े । उन्होंने सभी मजदूर को एकजुट होने का आह्वन करते हुए कहा कि श्रमिक अपने हक-हकूक के लिए हर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा, गनेश सिंह, ओम प्रकाश, मुन्ना, बाबू लाल गुप्ता, दुर्गा भारती, रामनरेश, लीलावती, नीलम, सावित्री आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें