जिलाधिकारी पीके उपाध्याय के निर्देश पर ग्रामीण बच्चों को हाइड्रो, सोलर एवं थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक अनिल जाडली के मार्ग दर्शन में ग्रामीण विद्यालयों के छात्र छात्राओं को सिंगरौली सुपर थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें म्योरपुर विकास खंड में स्थित विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा चार से आठ तक के 56 छात्र छात्राएं शामिल हुए । इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को एक नई दिशा मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में 15 अध्यापकों संग दोपहर करीब एक बजे एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारी विकास केंद्र पहुंचे छात्रों पूरे शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चे काफी उत्साहित रहे।