नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में बुधवार को घोरावल ब्लॉक के मझिगवां में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वालीबॉल, कबड्डी, फुटबार्ल औ दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वालीबॉल प्रतियोगिता डोरिहार और मझिगवां के बीच खेला गया, जिसमें डोरिहार की टीम विजयी रही। कबड्डी का खेल पीपरवार और डोरिहार की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पीपरवार की टीम विजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डोरिहार के अमित मौर्या, द्वितीय स्थान पर पीपरवार के शेखर और तृतीय स्थान पर भरौली के दिलीप पटेल रहे। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक अनिल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। इनको निखारने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव, विनोद कुमार, धीरेंद्र सिंह, जंगली प्रसाद पटेल, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।