फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक रूप से 221 गांव घोषित हुए ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा गांव में स्थित डायट परिसर में गुरुवार को डीएम पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर ओडीएफ सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। डीएम ने 221 गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित करते हुए 21 प्रधानों एवं निगरानी समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अचानक राजमार्ग पर भीड़ पहुुंची तो कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि साफ-सफाई बेहतर तंदुरूस्ती का आधार है, लिहाजा जिले के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त/ओडीएफ कराए बिना स्वस्थ्य समाज की स्थापना नहीं की जा सकती। खुले में शौच करना एक अभिशाप है। लिहाजा 221 गांवों को ओडीएफ कराने वाले ग्राम प्रधानों के साथ ही ओडीएफ निगरानी टीम के मेंबर तारीफ के हकदार हैं, इनका सम्मान करते हुए खुद को भी सम्मानित होने की अनुभूति हो रही है। जिले को शौचमुक्त कराने का आदेश सरकार का है, जो नागरिक जान बूझकर खुले में शौच करेगा और जो निगरानी समिति के पदाधिकारियों के मना करने के बाद भी जबरन बाहर शौच करेगा, उन्हें जेल जाना पड़ेगा। कहा कि सीडीओ रामाश्रय, डीपीआरओ आरके भारती की टीम इस अनोखी उपलब्धि के लिए तारीफ के हकदार हैं। जिले के 370 गांव खुले में शौच मुक्त/ओडीएफ हो चुके हैं। बाकी बची ग्राम पंचायतों के प्रधान भी खुले में शौच मुक्त कराने में दिलचस्पी लें। डीएम ने कहा कि प्रधानों और निगरानी समिति के सदस्यों को खुले में शौच करने वालों की सूची एडीओ पंचायत समेत अन्य अधिकारियों को दें, ताकि उनसे जुर्माना वसूला जाए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, खंड विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय, सूचना विभाग के नेसार अहमद, डीपीसी किरन सिंह, अनिल केशरी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर डायट के बाहर सुरक्षा में लगे कोतवाल भारतभूषण तिवारी धीरे-धीरे वाहनों को गतंव्य के लिए रवाना कर रहे थे, ताकि कोई हादसा न हों उधर चुर्क तिराहे के पास चुर्क चौकी इंचार्ज कुमार संतोष ने कुछ देर के लिए चार पहिया और बड़े वाहनों को रोक दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें