फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी करायी 11 महिलाओं को मिला चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित सांई हास्पिटल में सोमवार को प्रबंधक डॉ. अनुपमा सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के हौसला साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार कल्याण सेवाओं के अंतर्गत हास्पिटल में हुए महिला नसबंदी की 11 लाभार्थियों को एक-एक हजार रुपये का चेक वितरित किया। प्रबंधक ने बताया कि हौसला साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार कल्याण सेवाओं में महिला नसबंदी नि:शुल्क सांई हास्पिटल में किया जाता है। लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि एक हजार रुपये का चेक एवं प्रेरक आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को 200 रुपये का नगद भुगतान किया जाता है। यह भी बताया कि अभी तक 42 महिलाओं ने इस योजना का लाभ लिया है। चेक हासिल करने वालों में मिथिलेश, संगीता चौरसिया, सुनीता देवी, उषा गर्ग, शशी, संजू कुमारी, मैना देवी, कमलावती, तारा कुमारी, प्रतिमा श्रीवास्तव, अनवरी बेगम आदि महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर सांई हास्पिटल के मैनेजर राजेश कुमार यादव, राजन सोनी, शहनाज, संगीता गुप्ता, किरन, प्रितम, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें