सोनभद्र। राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में रविवार को अखिल भारतीय मद्धेशिया समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। नपा अध्यक्ष विरेद्र जायसवाल ने कहा कि नगर के लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने का कार्य करेंगे। नगर के विकास के लिए भाजपा सरकार में धन की कमी नहीं है। सभी समाज को एक साथ लेकर नगर के विकास कराने का काम करेंगे। समाज के संरक्षक बंशी गुप्ता, जिलाध्यक्ष गोपाल, नगर अध्यक्ष जेपी गुप्ता, राकेश गुप्ता ने सदर विधायक भूपेश चौबे और नपा अध्यक्ष विरेंद्र जायसवाल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जो समाज के लोगों ने सेवक के रूप में चुना है। समाज के लोगों का सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर बीएन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अमित, रामापति, दिनेश, बबलू, सुरेंद्र उपस्थित रहे।