सोनभद्र। योगी सरकार पुलिस को हाईटेक बनाने की कवायद में जुट गई है। रविवार को पुलिस लाइन चुर्क में एसपी आरपी सिंह ने एएसपी, सीओ, सभी थाना इंचार्जों कोे बॉडी वैन कैमरे से लैस कर दिया। ड्यूटी के दौरान अधिकारी बॉडी पर कैमरे लगाए रहेंगे, ताकि थाना जनता से कैसे पेश आते हैं आदि का पता चल सके। कैेमरे में थाना प्रभारी के साथ-साथ जनता की भी क्रियाकलाप कैद होगी।
पुलिस और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र के मद्देनजर एएसपी से लेकर थाना इंचार्ज तक ड्यूटी के दौरान बॉडी वैन कैमरे लगाए रहेेंगे। ड्यूटी के दौरान कैमरे न लगाने वालों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस के लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, अरूण कुमार दीक्षित, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, पिपरी सीओ राहुल मिश्रा, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, दुद्धी सीओ रामलाल, थाना प्रभारियों को बॉडी वैन कैमरा दिया। कैमरा चलाने की भी जानकरी दी गई। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को दिए गए बॉडी वैन कैमरे मेें 32 जीबी की हाईडिस्क लगी है। कैमरे को पुलिस के अधिकारी ड्यूटी के दौरान अपने जेब के पास लगाए रखेंगे। कैमरे में आडियो, विडियो रिकार्डिंग और फोटो लेने की क्षमता है। कैमरे से घटना का साक्ष्य एकत्र करने में भी मदद मिलेगी। कैमरे में पुलिस अधिकारी जनता से या जनता उनसे दुर्व्यवाहर करती है तो रिकार्डिंग हो जाएगी। उसी को साक्ष्य मानकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।