सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय पर सोमवार को सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए दाखिल 31 पर्चों की सोमवार को जांच नहीं हो सकी। सोनभद्र बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कुछ उम्मीदवारों पर आपत्ति जताई है। इसकी वजह से संबंधित उम्मीदवारों से प्रति आपत्ति मांगी गई है। इस मामले में आगामी 14 दिसंबर को सुनवाई होगी।
सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय पर सोमवार को सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए दाखिल पर्चे की जांच कराए जाने के लिए उम्मीदवार कार्यालय पर पहुंचे थे कि इसीबीच कुछ एसबीए सदस्यों ने कुछ उम्मीदवारों पर आपत्ति जताने लगे और मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष लिखित रूप से आपत्ति पेश कर दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित उम्मीदवारों से भी प्रति आपत्ति की मांग करते हुए आगामी 14 दिसंबर को मामले की सुनवाई के लिए तिथि नियत कर दिया। इसके अलावा तत्काल प्रभाव से 12 दिसंबर को उम्मीदवारों की पर्चा वापसी पर भी रोक लगा दिया है। अब 14 दिसंबर को सुनवाई के बाद जो फैसला होगा उसके बाद ही पर्चा की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को नि:शुल्क मतदाता सूची का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार अपना पर्चा वापस भी ले सकेंगे।