फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर समर्थकों के साथ पहुंच रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रविवार को अवकाश का फायदा उठाकर घर-घर समर्थकों के साथ पहुंचते रहे और अधिवक्ता मतदाता सभी प्रत्याशियों को संतुष्ट करते रहे। इसकी वजह से सभी लोग अपनी जीत के प्रति आश्वस्थ दिख रहे।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में अबकी बार अध्यक्ष पद पर दो पूर्व अध्यक्षों ओम प्रकाश पाठक एवं ओम प्रकाश राय के अलावा रमेश राम पाठक के बीच मुकाबला होना है। वहीं महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री अंशुमान सिंह के साथ ही सच्चिदानंद शुक्ल, लालता प्रसाद पांडेय एवं सत्यदेव पांडेय के बीच मुकाबला होगा। इन्हीं पदों पर फिलहाल संपर्क तेजी से चल रहा है। अबकी बार अधिवक्ता मतदाता भी प्रत्याशियों को निराश नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्हीं के पक्ष में माहौल होना बता रहे। जिसे सुनकर प्रत्याशी और समर्थक अपनी जीत के प्रति आश्वस्थ हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार पाठक एवं अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष 10 साल से उपर पूर्व उपाध्यक्ष हरिओम सेठ, अनिल मिश्रा एवं संजीत कुमार चौबे तथा उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे विवेक कुमार मालवीय, आलोक सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार के बीच मुकाबला होगा। हालांकि उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद पर अभी भी प्रत्याशी पर्चा वापस कराने की फिराक में गुड़ा-गणित कर रहे हैं।
सोनभद्र बार एसोशिएसन के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 31 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। इन पर्चों की सोमवार को जांच होगी उसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। इसमें अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश पाठक, ओम प्रकाश राय एवं रमेश राम पाठक, महामंत्री पद पर अंशुमान सिंह, सच्चिदानदं शुक्ल, लालता प्रसाद पांडेय एवं सत्यदेव पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार पाठक एवं अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष 10 साल से उपर हरिओम सेठ, अनिल कुमार मिश्र एवं संजीत कुमार चौबे तथा उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे विवेक कुमार मालवीय, आलोक एवं धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशासन नरेंद्र नाथ चौबे, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रजनीश चौबे एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन महाराज तिवारी शामिल हैं। इसी प्रकार से कार्यकारिणी वरिष्ठ में आनंद किशोर जायसवाल, सेराज अख्तर खान, सुशील कुमार चौबे, पवन कुमार शर्मा, रोहित कुमार चौबे एवं गणेश प्रजापति तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए दीपेश कुमार दीक्षित, दीपक कुमार केशरी, विनोद कुमार जायसवाल, ललित नारायण सिंह, अनिल कुमार चौरसिया, विजय प्रकाश मालवीय शामिल हैं।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार को प्रत्याशियों के पर्चे की जांच एवं वैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन होगा। इसके अलावा 12 दिसंबर को पर्चा वापसी होगी। 22 दिसंबर को मतदान एवं 23दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें