सोनभद्र। जिले में चार दिवसीय डाला छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। घाटों पर साफ.-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, सजावट, वेदी निर्माण और सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे है। मंगलवार को व्रती महिलाएं नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरूआत करेंगी। बाजारों में पूजन-सामग्री क्रय करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडने लगी है।
सोमवार को राबट्र्सगंज नगर में राम सरोवर, अकड़हवा पोखरा और नगर से सटे मेहुड़ी नहर, बढ़ौली, बरकरा, पकरी समेत अन्य गांवों के तालाबों पर डाला छठ के लिए श्रद्धालु घाट बना रहे थे। समाजसेवियों की ओर से प्रकाश आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। राबट्र्सगंज, शाहगंज, घोरावल, रामगढ़, चोपन, ओबरा समेत अन्य बाजारों में फल, पूजन-सामग्री की दूकानें सज गई है। विण्ढमगंज: क्षेत्र के सतत वाहिनी नदी के किनारे छठ पूजा की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। नदी पर बने चेक डैम की ऊंचाई 3 फीट अस्थाई रूप से बांध बनाकर बढ़ाया जा रहा है, ताकि सूर्य मंदिर के पास नदी में पर्याप्त पानी रहे, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में किसी प्रकार का कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। भारती इंटर कॉलेज के मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विशाल मंच बनाया जा रहा है। 26 तारीख को सूर्यंदिर के सामने होने वाले महाआरती में सूबे के राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी भाग लेंगे। सन क्लब के लोग अभियान चलाकर छठ पर्व के दिन पूरे विंढमगंज नगर की सहायक व मुख्य मार्ग मार्गों की साफ सफाई करेंगे। डाला: सूर्योपासना के चार दिनी छठ महापर्व को श्रद्धा पूर्वक मनाने एवं व्रतियों को किसी भी प्रकार की कठानाईयों का सामना न करना पड़े इसे लेकर क्षेत्र के कुरदहवां नाला, काली मंदिर, सेवासदन व स्वनिर्मित बारी स्थिति तालाब घाट पर साफ -सफाई चल रही है। छठ घाटों की मरम्मत रंगाई पोताई, का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। कुरदहवां नाला छठ घाट के आयोजक मंगल जायसवाल ने बताया कि विगत तेरह वर्षों से इस स्थान पर छठ पूजा की जा रही है। वंही बारी में छठ पर्व को मनाने के लिए स्वनिर्मित तालाब जगदीश यादव द्वारा बनाया गया है जंहा विधिवत साफ -सफाई कर घाट षरुपी तालाब में पानी भरकर इस पर्व को श्रद्धा पूर्वाक मनाया जाएगा। काली मंदिर सेवा समिति के आयोजकों द्वारा युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। आयोजनकर्ताओं में, संतोष सोनी, मृत्यूजंय पांडेय, रामू, श्यामबथिहारी, पीडी, ओमप्रकाश, हेमंत पटेल अनील यादव, गुड्डू पटेल, अनील वर्मा आदि मौजूद रहे।