फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में सिर्फ 20 मामलों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/घोरावल। जिले की तीनों तहसीलों दुद्धी, राबर्ट्सगंज एवं घोरावल में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 207 मामले आए, जिनमें से सिर्फ 20 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष 187 मामलों को समय से निस्तारित करने का निर्देश संबंधितों को दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य तहसील समाधान दिवस दुद्धी में आयोजित किया गया। यहां पर सीडीओ रामाश्रय एवं एसपी आरपी तिंह ने जनता की समस्याओं को सुना मौके पर सिर्फ दो प्रकरणों को निस्तारित किया गया और पांच अधिकारियों की टीमें बनाकर भी पांच प्रकरणों को निस्तारित किया गया। इस मौके पर कुल 81 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें से कुल सात मामलों को निस्तारित किया गया। बाकी बचे 74 मामलों को समय-सीमा के अंतर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर एसडीएम भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी एवं एसडीएम विशाल यादव ने कुल 58 मामलों को सुनते हुए मौके पर छह मामलों को निस्तारित किया। दो टीमों ने दो मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर किया। जिससे कुल आठ मामले निस्तारित किये गये। बाकी बचे 50 मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तद्यत करने के निर्देश दिये गये। घोरावल तहसील में एसडीएम शादाब असलम ने 68 मामलों को सुना और मौके पर तीन मामले निस्तारित किये। दो टीमें क्षेत्रों में जाकर दो प्रकरणों को निस्तारित किया। जिससे कुल पांच प्रकरण निस्तारित किये गये, बाकी बचे 63 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें