फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने जिला ब्लड बैंक समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में जाकर पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राबटर्सगंज में ब्लड बैंक और केकराही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संगठन की काशी क्षेत्र की मंत्री दर्शना सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और योजनाओं की जानकारी दी। यहां जिला संयोजिका कुसुम शर्मा, सरोज केशरी, रूबी गुप्ता, अजीत चौबे, अनुप तिवारी, संजय जायसवाल, विनोद पटेल, विमलेश पटेल, मोहन कुशवाहा, मनीष केेशरी, देवेन्द्र सिंह पटेल, कमरूनिशा, शबाना, सुनीता, चंद्रावती, नेहा मौजूद रहीं।
चोपन: सीएचसी पर मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की। शिविर मे आई महिलाओं का रक्तचाप परीक्षण, हिमोग्लोबिन, रक्त समूह, ब्लड शुगर की जांच हुई। इस दौरान कुसुम शर्मा, सुनीता पांडेय, सोनी रावत, मंजू गिरि, राम सुंदर निषाद, विशाल पांडे, तीर्थराज शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोन: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन सौ महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। साथ ही उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गिरधारी व पीएचसी कोन के डॉ .चन्द्रगुप्त सिंह ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां शिवकुमार गुप्ता, शशांक शेखर मिश्र, सुशील जायसवाल, प्रभावती देवी, हेमलता, मंजू देवी मौजूद रहीं।
म्योरपुर: सीएचसी पर महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, रक्त समूह, ब्लड शुगर की जांच हुई। उन्हें आयरन व कैल्शियम की गोली दी गई। डॉक्टर फिरोज आबेदीन ने जांच की। यहां विपीन बिहारी, लालता जायसवाल, अमरकेश सिंह, सुजीत सिंह, सुरेंद्र रवानी, सरस्वती देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें