फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा सी निर्माण में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। भारतीय मजदूर श्रम संघ की बैठक रविवार को संकट मोचन मंदिर पर हुई। इसमें क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की मांग उठाई गई। मजदूूरों के हो रहे शोषण पर चर्चा की गई और इसे रोकने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

संरक्षक सुशील मिश्रा ने कहा कि ओबरा सी प्लांट निर्माण कार्य में स्थानीय बेरोजगारों को प्रथम वरीयता देते हुए रोजगार का मुहैया कराया जाए। श्रम कानूनों के पालन पर भी जोर दिया। कहा श्रम कानून के तहत न्यूनतम मजदूरी के प्राविधान का कड़ाई से पालन कराया जाए। भारतीय मजदूर श्रम संघ के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि प्लांट सी कार्य के दौरान मजदूरों का उत्पीड़न का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने कहा कि नियम कानूनों को ताक पर रखकर काम कराने वाले ठेकेदार व कंपनियां जल्द ही कानून की गिरफ्त में हों इसके लिए भी लड़ाई लड़नी होगी। बैठक में नमाज खां, अरविंद सोनी, नागेंद्र प्रताप चौहान, नवलेश वर्मा, छोटू तिवारी, दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश शेट्टी, अशोक मलिक, रवि प्रकाश, अनिकेत श्रीवास्तव, कुमार सौरभ सिंह, महेश पांडेय, शुभम सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें