फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में करीब डेढ़ लाख लागत के 215 उत्पाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबटर्सगंज मेन मार्केट के नंदलाल कटरा स्थित चर्चित दुकान में बुधवार को नामी-गिरामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान की बिक्री होती पाई गई। संबंधित कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई पुलिस छापेमारी में मुर्शीद बेंगल स्टोर और भुंवर जी कास्मेटिक से नामी कंपनी के ब्रांड के नाम पर बिक्री के लिए रखे 215 विभिन्न उत्पाद पाए गए। करीब डेढ़ लाख लागत वाले सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।  
विज्ञापन

कंपनी के इंन्वेस्टिगेटर विशाल कुमार निवासी कोलकाता के मुताबिक नवंबर में कंपनी को उपभोक्ताओं की शिकायत मिली कि राबटर्सगंज में एक नाम कंपनी के ब्रांड का नकली सामान बेचा जा रहा है। इस पर वह यहां आए और उपरोक्त दोनों स्टोरों से सामान की खरीद किए। कंपनी के जांच में सामान के नकली होने की पुष्टि हुई। तब बुधवार की सुबह वह अपने कंपनी के लीगल एडवाइजर सहित अन्य के साथ एसपी किरीट राठोड से मिले। उनके निर्देश पर शाम को चौकी इंचार्ज संतोष सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर छापेमारी की गई। एक साथ कटरा के दोनों दुकानों और उनके गोदाम पर छापेमारी से हड़कंप मच गया। एक घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में नामी ब्रांड के 25 अलग-अलग उत्पादों के 215 सामान पाए गए। उत्पादों के रैपर पर कंपनी के रंग, लोगो और बनावट की नकल पाई गई। विशाल ने बताया कि इसके बाद भुंवर कास्मेटिक के मालिक संतोष केशरी और मुर्शीद बेंगल स्टोर के मालिक मुर्शीद अली के सामने सामान जब्ती की सूची बनाई गई और उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इसकी तहरीर भी पुलिस को सौंप दी गई है। उधर, पुलिस का कहना था कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें