फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 मेगावाट के पार पहुंचा उत्पादन

Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट वाली पांचवीं इकाई सोमवार को पौने तीन बजे के करीब उत्पादन पर ले ली गई। शाम छह बजे तक पूर्ण उत्पादन शुरू हो गया। इसके साथ ही परियोजना का उत्पादन बढ़कर 21 सौ मेगावाट के पार पहुंच गया। अब बंद पड़ी 210 मेगावाट की पहली और तीसरी इकाई को उत्पादन पर लाने के प्रयास है।
विज्ञापन



तकनीकी कारणों से चार दिन पूर्व पांचवीं इकाई ट्रिप हुई थी, जिसे दुरुस्त कर रविवार की शाम लाइटअप कर लिया गया। सोमवार को 2.43 पर इकाई से बिजली उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है। अनपरा सीजीएम और जीएम एके सिंह ने कहा कि परियोजना से बेहतर उत्पादन बना रहे, इसके प्रयास जारी हैं। समाचार दिए जाने तक 210 मेेगावाट की पहली इकाई से 175, पांच सौ मेगावाट की चौथी इकाई से 480, पांचवी इकाई से 480, छठीं इकाई से 475, सातवीं इकाई से 522 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी। अब परियोजना की पहली और तीसरी इकाई को उत्पादन पर लिया जाना बाकी है, जिसको लेकर भी कवायद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें