फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हुए स्वस्थ 17 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के संक्रमण की रफ्तार में कमी आने लगी है। रविवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3985 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 21 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अबतक 3727 लोग स्वस्थ हो चुके हैैं। एक्टिव मामले अब 200 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीमों ने रविवार को कुल 735 लोगों के सैंपल लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1105 लोगों की रविवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 17 पाजिटिव और 1088 निगेटिव मिले। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक अब तक कुल 169231 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 168020 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3985 पाजिटिव और 164035 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1211 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 200 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 21 की मौत सोनभद्र और 37 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें