फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रों के बीच 21 कन्याओं का विवाह

Sun, 06 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
फेरे लेते वर और वधु
विज्ञापन
चोपन के रामलीला मैदान में रविवार को 21 कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। काली मंदिर से आतिशबाजी के बीच रामलीला मैदान तक के लिए बारात निकली। लोग बैंडबाजे की धुन पर जमकर थिरके ।
विज्ञापन


संकल्प सेवा समिति चोपन की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 21 कन्याओं के विवाह का इंतजाम किया गया था। दोपहर में काली मंदिर के पास से भव्य बारात निकली। वर पक्ष के साथ ही नगर के तमाम लोग बैंडबाजे की धून पर जमकर थिरके और जमकर आतिशबाजी की।

लगभग एक किलोमीटर दूर रामलीला मैदान में बारातियों का घराती पक्ष के लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद विवाह मंडप में पुरोहित दिलीप पांडेय, मनीष तिवारी और अमर दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म पूरी कराईं। इसके बाद मंडप में ही बने आंगन में वर-वधुओं को स्थानीय लोगों ने उपहार भेंट किया।
विज्ञापन


संकल्प सेवा समिति के लोगों और सहयोगियों ने वर वधुओं को बैठाकर कलाई घड़ी देने के बाद भोजन कराया। प्रीति भोज आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने बैठकर भोजन किया। श्रीकांत कुशवाहा, गोविंद अग्रहरि, विवेक कुमार, संजय, चेतन, राजेश गोस्वामी, संतोष शर्मा, जयश्री त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद, आनंद अग्रवाल, अनिल सिंह, रामपरिखा विश्वकर्मा, व्यासमुनि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें