फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जनसुनवाई में 21 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार को नगर निकायों में संभव दिवस के तहत जनसुनवाई की गई। इस दौरान सभी 10 निकायों में कुल 21 मामलों का निस्तारण हुआ। ज्यादातर शिकायतें पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी रहीं।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में ईओ विजय कुमार यादव ने जनसुनवाई की। यहां कुल छह शिकायतें आईं। सभी का समाधान किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 3, ओबरा में 2, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 और नगर पंचायत अनपरा में 2 शिकायतें आईं। रेणुकूट में कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया। मुख्य रूप से सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश की समस्याओं से जुड़ी सभी शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अजित सिंह, सुजीत कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें