फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समाधान की घुट्टी लेकर लौटे 206 फरियादी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम बीएन सिंह और एसपी अ​भिषेक वर
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की चार तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें पहुंचीं। इसमें 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामले संबंधित विभागों को सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज तहसील में डीएम बद्रीनाथ सिंह व एसपी अभिषेक वर्मा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। यहां 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे, जिनके समाधान के लिए टीम को स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण के बाद शिकायत कर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
दुद्धी तहसील में 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। घोरावल में 60 और ओबरा में 48 शिकायतें आईं, जिनमें क्रमशः शेष मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। ओबरा में दो मामलों का मौके पर समाधान किया गया। इस तरह चारों तहसीलों में कुल 218 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें