सोनभद्र। गुजरात कमाने गए जिन लोगों को लेकर ट्रेन बीते शुक्रवार को यहां आई थी। उनमें चार श्रमिकों को बुखार आदि की शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें से बहराइच निवासी एक श्रमिक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एमपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ से सटी सीमाओं पर दूसरे राज्यों से आने वालों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
सभी चार राज्यों की सीमाओं पर चिकित्सकों की तीन-तीन टीमें बाहर से आने वालों की जांच के लिए लगाई गई हैं। इसके अलावा गैर जिलों से आने वालों की जांच भी तेज कर दी गई है। सोमवार को जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों से रोडवेज बसों से 203 लोगों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। वहीं संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबट्र्सगंज में स्वास्थ्य कर्मियों ने एटा से आए 43 लोगों की थर्मल स्कीनिंग कर रहे हैं।
गुजरात से आए लोगों में से चार श्रमिकों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गुजरात से आए जिन लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, उनमें से बहराइच निवासी चौथे व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दरअसल, चार में से तीन की रिपोर्ट रविवार को आई थी, जिसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसे उसी दिन मिर्जापुर भेज दिया गया था।
चिकित्सकों का कहना है कि अब तक 454 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 424 की रिपोर्ट आ गई है। इसमें से 423 की रिपोर्ट निगेटिव और एक व्यक्तिॅ की पाजिटिव मिली है। सोमवार को संत जेवियर्स कानवेंट स्कूल राबर्ट्सगंज से सदर एसडीएमम यमुना धर चौहान और तहसीलदार सुनील कुमार ने जिले के 136 श्रमिकों को और मध्य प्रदेश के 67 श्रमिकों को राशन कीट देकर रोडवेज बसों से घर भेजा। वहीं डा. करिश्मा और डॉ. नितेश की टीम ने एटा जिले से आए 43 लोगों की थर्मल स्कीनिंग करने में जुटे रहे। एसडीएम ने कहा कि हालत सामान्य होने पर उन सभी को भी राशन कीट देकर घर भेज कर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। उधर राबर्ट्र्सगंज में फोर्स के साथ सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिश्रा ने भ्रमण कर लॉक डाउन का जायजा लेते रहे।