फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने चला रे साथी, लोक तंत्र के बनो बाराती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा गांव में स्थित डायट परसिर में मंगलवार को मतदान को लेकर गोष्ठी हुई। इसमें वोट डालने चला रे साथी, लोक तंत्र के बनो बराती नारे के साथ बीटीसी प्रशिक्षुओं ने लोकसभा चुनाव मेें शत प्रतिशत मतदान करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में डायट के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवक-युवतियों को अवश्य वोट देना चाहिए। इसलिए बिना किसी के दबाव में आए सभी को मतदान करना चाहिए। कहा कि मतदान के माध्यम से मजबूत सरकार बनाई जा सकती है। वरिष्ठ प्रवक्ता मनोहर, रामकिशुन और दीपमाला वर्मा ने कहा कि खुद मतदान करने के साथ दूसरों को भी वोटिंग के लिए जागरूक करें। कहा कि सभी लोग अपने अभिभावकों के साथ ही आसपास के लोगों को भी वोट का महत्व समझाएं। अगर कोई व्यक्ति किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव देता है या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो तत्काल नजदीकी थाने में इसकी सूचना देें। इस मौके पर आकांक्षा त्रिपाठी, अंजली यादव, अर्चना सिंह, ज्योति यादव, श्रेया सिंह, प्रीती यादव, साधना कुशवाहा, सविता, रिंकू यादव, पल्लवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें