फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर गिरी बिजली, पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के गोंगा गांव में मंगलवार को आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने से महेंद्र यादव (44) और उसकी बेटी रंभावती (12) की मौत हो गई। दोनों खेत में मचान लगाकर चने की रखवाली कर रहे थे। सूचना पाकर घर वाले भी वहां पर पहुंच गए। गोंगा गांव निवासी महेंद्र यादव गांव के बाहर खेत में चने की फसल की रखवाली करने के लिए मचान बनाकर उसी पर रहता था। सोमवार की रात महेंद्र और उसकी बेटी रंभावती मचान पर ही थे। मंगलवार की सुबह पांच बजे तड़क -गरज के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवा के बीच उनके ऊपर बिजली गिर पड़ी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब आठ कुछ लोगों ने इसे देखकर उनके घरवालों को सूचना दी। पहाड़ी और नक्सल इलाका होने के कारण मोबाइल काम न करने के नाते मृतक के परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ दोपहर बाद मांची थाने जाकर घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें