सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में बने प्रधानमंत्री आवासों का शनिवार को निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पांच आवासों को देखा। लाभार्थियों से जानकारी ली। पूर्ण हो चुके आवासों के भौतिक सत्यापन के दौरान एडीएम ने लाभार्थियों को निर्देश दिया कि जो भी फीनिशिंग के कार्य बचे हुए हैं, तीसरी किश्त मिलने पर तत्काल पूर्ण करा लें। एडीएम ने बताया कि जो भी आवासों का निर्माण हुआ है वह पूरी पारदर्शिता और मानक के अनुसार हुआ है। आवास निर्माण में किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्यदायी संस्था डूडा की ओर से इंजीनियर मिनहाज उमर, बृजेश पटेल आदि मौजूद रहे।