फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारियों के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी प्रकार के पोस्टर, बैनर, होर्डिग, वाल राइटिंग को विलोपित करा दिया जाए। डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग दिशा-निर्देशों से संबंधितों को अवगत कराते हुए दायित्वबोध कराया, और कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष रहने के साथ अपने आचरण से निष्पक्ष दिखे भी। समीक्षा बैठक में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, घोरावल बीपी तिवारी, दुद्धी सुशील कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें