फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। अनपरा और ओबरा को तहसील बनाने के साथ ही दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने पिपरी स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि दक्षिणांचल वासियों की परेशानी को देखते हुए प्रदेश सरकार को अविलंब दुद्धी को जिला घोषित कर देना चाहिए। यहां के आदिवासियों की समस्याओं को देखते हुए दुद्धी को जिला बनाना अति आवश्यक है। कहा कि प्रस्तावित दुद्धी जिले से कम मानक के क्षेत्रफल एवं आबादी वाले जिलों को पूर्व में जिले का दर्जा दिया गया है। इसलिए इसे भी तत्काल जिले का दर्जा दे देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपजिलाधिकारी रामचंद्र यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान नागेंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुशवाहा, सुनील कुमार, जयचंद झा, अंजनी यादव, कमलेश कुमार, गणेश प्रसाद, रविंद्र पांडेय, प्रकाश पांडेय, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें