अनपरा (सोनभद्र)। अवधूत भगवान राम पीजी कॉलेज अनपरा में बृहस्पतिवार को बीएड संकाय के विद्यार्थियों ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन पुलवामा के शहीदों की याद में शांति मार्च निकाला।
मार्च महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नेहरू चौक औड़ी मोड़ तक गया। हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ छात्र-छात्राओं ने शहीदों के सम्मान में जय जवान जय किसान के नारे लगाए। विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ आतंकी हमला देश की आन पर हमला है। इस हमले से पूरा देश आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि यही समय है जब भारत से आतंक का सफाया किया जा सकता है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का समय आ गया है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। डॉ प्रवीण कुमार पांडे, डॉ अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, इंद्र बहादुर, नीलिमा जोशी, मंडली स्काउट गाइड आयुक्त राजेश प्रजापति, जिला आयुक्त सुनील कुमार सिंह, स्काउट गाइड प्रशिक्षण रवि कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।