ओबरा। अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 17वें सोनांचल कप में बुधवार को मुगलसराय और दानापुर रेलवे बिहार के बीच मैच खेला गया। मुगलसराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए। मुगलसराय के सलामी बल्लेबाजों द्वारा जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली। मुगलसराय के सलामी बल्लेबाज सचिन और योगेश ने 85 रनों की साझेदारी किया। जवाब में उतरी दानापुर रेलवे बिहार की टीम 25 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई। मुगलसराय ने यह मैच 36 रनों से जीत लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच मुगलसराय के बल्लेबाज सचिन को चुना गया। प्रतियोगिता में गुरुवार को नाइन स्टार ओबरा एवं मुगलसराय के बीच मैच खेला जाएगा। निर्णायक कलीम खान, रोशन सिंह, स्कोरर केके पासवान और कमेंटेटर राजू यादव रहे।