फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलडोमरी व अनपरावासियों को मिलेगा घर-घर शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जल निगम उत्तर प्रदेश द्वारा ऊर्जांचल के अति प्रदूषित क्षेत्रों में शुमार कुलडोमरी व अनपरा क्षेत्र के नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र की 50 हजार आबादी लाभान्वित होगी। उत्तर प्रदेश जल निगम राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता फरिदर राय ने बताया कि अनपरा व कुलडोमरी में लगने वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। दोनों परियोजना की लागत 65 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से 10 हजार कनेक्शन प्रभावित क्षेत्रों को दिया जायेगा। जिसमें 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना को पूरा करने के लिए दो साल का समय निर्धारण किया गया है। परन्तु प्रयास किया जा रहा है कि कार्य को 18 माह के अंदर ही पूरा कर लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाये। अनपरा तथा परासी के आशिंक भाग में पेयजल आपूर्ति के लिए बुधवार को अनपरा परिक्षेत्र में पाईप लाईन डालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक वाले इस जल संयत्र से ग्रीष्म ऋतु में जल संकट से जूझने वाले कुलडोमरी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि डीएमएफ फंड से कराये जा रहे इस कार्य की बड़ी राशि ऊर्जांचल में खर्च होने से नागरिकों मे हर्ष व्याप्त है। डीएमएफ फंड में सबसे अधिक पैसा ऊर्जांचल से ही जाता है। जहां का पैसा वहां के विकास पर खर्च हो यह एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें