फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की संचार सेवा हुई ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बीएसएनएल की संचार सेवा मंगलवार रात से ठप पड़ी होने के चलते लोगों को काफी दिक्कत हुई। मोबाइल के साथ ही ब्राडबैंड उपभोक्ता नेट संबंधी कामकाज को लेकर परेशान रहे। इसके चलते जरूरी कामकाज प्रभावित हुआ। प्राइवेट सेलुलर कंपनियों के सहारे किसी तरह काम चलाया गया। पिछले एक सप्ताह से बीएसएनएल की मोबाइल और नेट सेवा रह-रहकर बाधित हो रही थी। मंगलवार की मध्यरात्रि से सेवा पूरी तरह जवाब दे गई। इसके चलते मोबाइल का टावर तो फेल हो ही गया, ब्राडबैंड सेवा का सिग्नल भी गायब हो गया था। इसके चलते लोग पूरे दिन जरूरी कामकाज को लेकर परेशानी में पड़े रहे। जरूरी कामकाज को लेकर बातचीत तक नहीं हो पाई, जिनके पास प्राइवेट सेल्युलर कंपनियों के नंबर थे, उन्होंने तो किसी तरह काम चला लिया लेकिन जिनके पास बीएसएनएल की ही सेवा थी, उनका जरूरी कामकाज तो बाधित हुआ ही, परिचितों, रिश्तेदारों, दूर-दराज नौकरी कर रहे परिवारीजनों तक से बातचीत के लिए तरस गए। बैंक के साथ प्रशासनिक कामकाज में भी दिक्कत आई। बताते चलें कि बीएसएनएल कर्मी पिछले तीन दिन से हड़ताल पर हैं। दो दिन पूर्व मिर्जापुर के पास ओएफसी केबल कटनेे से पूरा दिन नेटवर्क गायब रहा। बताया जा रहा है कि चुनार के पास ओएफसी केबल कटने से संचार सेवा ठप पड़ हुई है। कर्मियों के हड़ताल पर होने के कारण, कब तक सेवा बहाल होगी, इसका जवाब भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें