फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन के लंबित प्रकरण करें निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र मिश्र ने बैकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में लिया। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि ऋण जमा अनुपात में खराब स्थिति वाले बैंक भारतीय स्टेट बैंक, यूबीआई, यूकों बैंक, पंजाब नैषनल बैंक, आईडीबीआई बैंक, इण्डियन बैंक अपने कार्यों में सुधार लायें। मानक से कम ऋण जमा अनुपात ठीक नहीं। बैंकर्स सरकारी योजनाओं व बैंक नीति को लोगों की भलाई के लिए समयबद्ध तरीके से क्रियाशील रखें, ताकि बैंक अपने राष्ट्रीकरण के मकसद से पूरा कर सके। ऋण मोचन योजना के लंबित प्रकरणों को बैंकर्स दो दिनों के अंदर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला एनआरएलएम स्कीम में प्रथम स्थान बनाये रखने के लिए बैंक सकारात्मक सहयोग करें। समूह के खाता खोलने के लिए अनावश्यक रूप से पैन कार्ड की मांग न किया जाय। बैठक में डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, निदेशक आरसेटी बैंक रवि रंजन, जिला प्रबंधक एनआरएलएम एमजी रवि, बैंकों के प्रतिनिधि, बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें