फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 ग्रामीण विद्यार्थियों को वितरित की उत्कर्ष छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना ने स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के चयनित विद्यालयों के 45 विद्यार्थियों में छात्रवृत्ति वितरित किया। मुख्य तिथि मुख्य महाप्रबंधक रिहंद ए के मुखर्जी ने मेधावी एवं दिव्यांग कक्षा 12 के बच्चों को 5000 रुपये और कक्षा 10 के बच्चों को 3000 रुपये, आईआईआईटी के विद्यार्थी को 90000 की धनराशि प्रदान की। इसका लाभ 45 छात्रों को मिला। छात्रवृत्ति पाने वालों में पिछड़ी एवं अनुसुचित जनजाति के छात्रों की अधिकता रही है। जिसमें पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ कॉलोनी परिसर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय व डीएवी विद्यालय के बच्चों के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक राजभाषा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, संयोजन उप महाप्रबंधक एस पी गुप्ता ने किया। धन्यवाद सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कौशलेश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें