फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

214000 शौचालयों के निर्माण की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत जिले में बनाए गए दो लाख 24 लाख शौचालयों की जांच शुरू हो गई है। डीएम अमित कुमार सिंह ने 90 टीमें शौचालयों की जांच के लिए गठित की है। टीमें जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराएंगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

बतादें कि शासन ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के 637 ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) करने के लिए 214000 शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य मिला था। पंचायती राज विभाग ने गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुसार शौचालयों का निर्माण करवा दिया है। लेकिन अभी भी नक्सल और दुरूह क्षेत्रों के हजारों लोगों के घरों में शौचालय नहीं है। हालांकि पंचायती राज विभाग ने जिनके यहां शौचालय नहीं है ऐसे 65 हजार लोगों को चिह्नित कर उनका भी शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। ताकि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए । कई लाभार्थी शौचालयों का प्रयोग करने के बजाय उसमें सामग्री रख रहे हैं। वहीं कइयों ने निर्माण कार्य पूर्ण ही नहीं कराया है। इससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने आठों ब्लॉक क्षेत्र में 90 टीमें गठित कर दी है। टीमों को एक-एक शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कोआडिनेटर अनिल केशरी ने कहा कि शौचालयों का कार्य पूर्ण हो चुका है। टीमें शौचालयों का सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें