सोनभद्र। राफेल विमान की खरीद में वित्तिय अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। जिला कार्यालय से कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ौली चौक समेत अन्य मार्गों से सदर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने सदर एसडीएम शादाब असलम से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा रक्षा सौदे में राफेल विमान खरीद में वित्तिय अनियमितता बरती गई है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा जो हलफनामा प्रस्तुत किया गया है उसमें तथ्य को पूरी तरह से छिपा गया है। काफी महंगे दाम पर विमान तय किया गया है। कहा कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते परेशान है। महंगाई कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। पीड़ितों की समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। इसका खामियाजा आगामी लोक सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुुशवाहा, अनिल सिंह, लवकुश प्रसाद केशरी, कमलेश ओझा, राजबली पांडेय, श्रवण पांडेय, सोनी गुप्ता, प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रामविलास पनिका, दयाशंकर पांडेय, जावेद खां, अख्तर अली, बंशीधर देव पांडेय, रेनू गौतम, शशि गौतम, महताब खां, अरविंद ओझा आदि मौजूद रहे।