फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने वाले की मंशा पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पहली पत्नी के रहते एक युवक की दूसरी शादी करने की मंशा पर पानी फिर गया। विवाहिता की शिकायती पर मंगलवार को पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापेमारी की लेकिन इसकी भनक लगते ही परिवार के साथ युवक फरार हो गया। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2010 में चोपन थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ हुई। 25 नवंबर 2018 को विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसका पति और उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि 27 नवंबर को उसका पति दूसरी शादी करने वाला है। इस पर पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया। मंगलवार की सुबह पीड़िता अपने माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंच कर पति की दूसरी शादी रोकवाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन पूरा परिवार फरार हो चुका था। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि पीड़िता को अभी कोई संतान नहीं है। इसलिए उसका पति शाहगंज थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी करने की फिराक में है। आरोपी और उसके घरवालों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें