फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना परियोजना कर्मी के खाते से उच्चकों ने निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। परन्तु टेक्नोलाजी का लाभ चोर उच्चके उठा रहे है। बीना निवासी एक व्यक्ति के खाते से शनिवार को एटीएम से दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिये जाने से पीड़ित हक्का बक्का रह गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीना निवासी इन्द्रेश सिंह जो बीना परियोजना में डम्फर आपरेटर के पद पर कार्यरत है। उनके खाते से दो बार में 20-20 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन का जब मैसेज उनके मोबाइल पर आया तो वह दंग रह गये। आनन-फानन में वह बैंक प्रबंधन सहित बीना पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया 1 नवम्बर को वह बीना स्टेट बैंक के एटीएम से 2 हजार रुपये निकले थे। जबकि एटीएम कार्ड उनके पास ही है लेकिन न जाने कैसे 2 बार में एटीएम से 20-20 हजार रूपये शनिवार की भोर में निकल लिया गया। शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी के एटीएम से पैसे निकाले गये है। बता दें इससे पूर्व में भी बीना निवासी राम नरेश सिंह का एसबीआई बैंक खाता से 1लाख 60 हजार एटीएम से वाराणसी में निकाल लिया गया था। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया था तब तक दूसरी घटना घटित हो जाने से लोगों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बीना एटीएम के पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। न ही कोई सुरक्षा गार्ड रहता हैै। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र में बढ़ते साइबर क्राइम पर रोक लगाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें